23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के वंशज: संजय खंडेलिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार कि रिपोर्ट खगड़िया के लाभ गाँव मे
श्री श्री 108 बजरंग बली स्थान मे आयोजित रामधुनी महायज्ञ का उद्घाटन करने मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने उपस्थित श्रद्धांलुओं का अभिवादन करते हुए अपने सम्बोधन मे कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे पुरखे है। श्रीराम हमारी संस्कृति है। उन्होंने भगवान श्री राम के द्वारा स्थापित त्याग, समर्पण ओर सम्मान तथा सामाजिक समरसता को अपने जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता बताई। इस कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित रहे भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह , पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामबालक पासवान, मुखिया प्रतिनिधि वाल्मीकि पासवान, सरपंच प्रतिनिधि रुदल पासवान, महंत रंजन दास ,मेला अध्यक्ष राम उदित बाबू, पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद सिंह,भाजयुमो नगर अध्यक्ष संतोष, अरविंद प्रसाद साह, जितेंद्र दशरथ बाबू , कुलदीप महंत, सहित अन्य सेकडो ग्रामीण मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें