26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत खगड़िया जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

 

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) के अवसर पर खगड़िया जिले में अग्निसुरक्षा के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों को अग्निसुरक्षा प्रतीक पिन फ्लैग लगाया गया, जिससे समाज में अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हो सके। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न प्रमुख अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के पश्चात संबंधित अस्पताल परिसरों में तत्काल अग्निक अंकेक्षण भी किया गया, जिसमें अग्निशमन यंत्रों, सुरक्षा निकास द्वारों एवं अन्य जरूरी संसाधनों की स्थिति का परीक्षण किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं टीम द्वारा उपस्थित लोगों को अग्निकांड की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई एवं अग्निसुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे अग्निसुरक्षा के नियमों का पालन करें और सतर्क रहें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें