23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित , दिया गया श्रद्धांजलि 

जगदूत न्यूजअनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद. गुरुवार को जहानाबाद व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार के निधन को लेकर अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा। जिला विधिज्ञ संघ पुस्तकालय भवन में विधिज्ञ संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित किया । विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष डॉ गिरजानंदन प्रसाद ने अधिवक्ता के निधन की औपचारिक सूचना शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं को दी। बताते चले कि अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में विगत 25 वर्षों से वकालत कर रहे थे, बीते कुछ महीनो से बीमार चल रहे थे उनका इलाज चल रहा था ! जिले के अधिवक्ताओं ने बताया की अमरेंद्र कुमार सरल स्वभाव, मृदु भाषी और उच्च प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे ! अधिवक्ताओं ने अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखा ! जिला जज डॉ राकेश कुमार सिंह सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी ने दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित किया ! और संघ द्वारा उनके पुत्र को दाह संस्कार के लिए पच्चीस हजार रुपया दिया गया।पुस्तकालय सभागार में दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष के अलावे अधिवक्ता रामाश्रय शर्मा , सचिव अवधेश कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता राम दयाल शर्मा, नरेश प्रसाद, ओम प्रकाश, महेंद्र प्रसाद, बिंदुभूषण प्रसाद, रामबिन्दु सिन्हा, अवधेश प्रसाद, कमलेश प्रसाद, सुधीर प्रसाद, अफाक आलम, शारदानंद कुमार, हरेंद्र प्रसाद, रितेश सिन्हा, सुजीत कुमार, दीपांकर रंजन, सौरभ कुमार,रंजन कुमार, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया !

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें