जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अखिल भारतीय शांति व एक जुटता संगठन ( AIPSO,)की जहानाबाद जिला कोर कमेटी की बैठक कोर्ट एरिया स्थित जिला कार्यालय में जहानाबाद के वरीय अधिवक्ता श्री गिरजानंदन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में AIPSO के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य दिनेश प्रसाद ने साम्राज्यवाद के बढ़ते खतरों को आगाह करते हुए शांति ब एकजुटता के पक्ष में एवं साम्राज्यवाद के खिलाफ एक निरंतर व अनवरत संघर्ष चलाने का आह्वान किया । उनका कहना था की पिछले 1 वर्ष से जारी रूस यूक्रेन युद्ध और इजरायल फिलिस्तीन युद्ध में लाखों निर्दोष लोग मारे गए हैं पूरी मानवता तबाह हुई है हमें इसके खिलाफ अनवरत वैचारिक संघर्ष चलाना है । इसी परिपेक्ष्य में आगामी 3 मार्च को बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में एप्सो का एक जिला स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया । बैठक में ऐप्स ओके राष्ट्रीय परिषद के सदस्य दिनेश प्रसाद के अलावे जगदीश प्रसाद सूर्य कान्त सिंह अंबिका प्रसाद सुरेश प्रसाद अनिल कुमार बुद्धेश पासवान बैजनाथ शर्मा रणधीर पासवान डॉक्टर नरेंद्र शर्मा सुजीत कुमार आदि भी शामिल हुए ।