जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के राजाजान गाँव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानसी राजाजान कबीर मठ के समीप दो दिवसीय सुखद सतसंग को लेकर तैयारी पुरी कर लिया गया है। आयोजक समिति सचिव सिकन्दर आजाद वक्त ने बताया की दो दिवसीय सुखद सतसंग में हजारों लोग भाग लेगें। वक्त ने कहा सतसंग को लेकर पुरी तैयारी कर लिया गया है। अन्तराष्ट्रीय प्रवचनकर्ता श्री श्री असंगदेव जी का आगमन हो चुका है।वक्त ने कहा की सतसंग दो बजे दिन से पांच बजे शाम तक होगा। उन्होंने कहा की भक्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारा महाप्रसाद का भी व्यवस्था की गई है। बैठक में सरपंच मनोज कुमार, उपमुखिया राकेश कुमार उर्फ सिट्टु, मुखिया प्रतिनिधि ओमजी यादव, सुनील कुमार सिंह उर्फ बबलू, बकतौर यादव, शिव नंदन पंडित, जयकुमार साह, इन्द्रदेव यादव, अरुण यादव, सुशांत यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।


