22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

आंदोलन कर रहे छात्र को डीएम द्वारा थप्पड़ मारे जाने के विरोध में पुतला दहन

जेएनए/रमेश कुमार सिंह
चौथम,खगड़ियापटना में बीपीएससी परीक्षा के दौरान पेपर में हुए धांधली के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र को पटना डीएम द्वारा थप्पड़ मारे जाने के विरोध में शनिवार को करूआमोड़ चौक पर पटना डीएम का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डीएम के विरोध में छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार पर जमकर सवाल उठाए। बताया जाता है कि शुक्रवार को ही पटना में डीएम द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मार दिया गया था। जिसके बाद खगड़िया जिला में भी आंदोलन किया गया। इसी के तहत करूआमोड़ में आंदोलन किया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में परीक्षा का पेपर लीक होना आम बात है। जिसका विरोध करने पर। छात्रों के खिलाफ कहीं मारपीट तो कहीं झूठा मुकदमा तक किया जा रहा है। जिसका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर अमृत कुमार रंजन, गौतम कुमार, रितिक सिंह, विवेक कुमार, रितेश कुमार, गोलू कुमार, सावन कुमार, सिंकू कुमार, अजय कुमार, ओमपाल कुमार, गणेश पटेल, जितेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, अभिराज कुमार, अंकित पटेल, सौरभ पटेल, छोटू यादव, अंकित कुमार, राकेश कुमार, इंदल दास, विवाह पासवान आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें