26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गांव चले अभियान के तहत बैठक

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार की रिपोर्ट  खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत ओलापुर गंगौर पंचायत स्थित राम जानकी ठाकुरवारी में गांव चले कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के बेला मंडल के सदस्यों के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसके अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार ने किए।वही भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहे कि यह कार्यक्रम 4 फरवरी से 11 फरवरी तक हर गांव हर कस्बे में जा जा कर पार्टी के मजबूत स्तंभ बनाने को लेकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने एवम सभी बूथ पर नए पुराने कार्यकर्ता सहित सभी लोगो से मोदी सरकार के कार्यों को विस्तार पूर्वक चर्चा आमजनों के बीच कराए जाने को लेकर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वही सभी कार्यकर्ता को दिशा निर्देश दिशा निर्देश देते हुए अर्जुन शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम को इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई टीम का निर्माण किया गया। मौके पर मौजूद चुनाव सेल के जिला संयोजक मनेंद्र कुमार, महामंत्री रंजीत कुमार साह, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र सिंह,विभूति भूषण देव, मंत्री श्री राम पोद्दार, शक्ति केंद्र प्रमुख राजेश शर्मा, रामविलास पोद्दार, अमित कुमार,हीरेश सिंह,युवाभोली मंडल अध्यक्ष केशव सिंह,अति पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष युगल किशोर चौधरी उपस्थित दिखे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें