*22 फरवरी,गुरुवार को छोटी बलहा में होगा योग, दिया जाएगा प्रशिक्षण*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पतंजलि योग समिति हरिद्वार के तत्वावधान में 22 फरवरी गुरुवार को छोटी बलहा में आयोजित होने वाली आरोग्य सभा को लेकर मानसी प्रखंड योग प्रभारी मनोज साह के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। योग जागरण रथ यात्रा का छोटी बलहा में स्वागत सम्मान किया जाएगा। भारत स्वाभिमान के खगड़िया जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद, पतंजलि योग समिति खगड़िया जिला प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह, युवा प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने संभावित दो आरोग्य सभा स्थल का निरीक्षण किया।योग जागरण रथ यात्रा के साथ हरिद्वार के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग अभ्यास कराया जायेगा।मौके पर संतोष कुमार,विधान कुमार,श्रवण आर्य सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थें।