जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद में इंडिया गठबंधन के जिला समन्वय समिति के संयोजक महेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में आगामी 9 जुलाई को देश के श्रमिक संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने और बिहार में इंडिया एलायंस के आवाहन पर चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गंभीर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जगदीश प्रसाद ने कहा कि देश के श्रमिकों के अधिकारों पर केंद्र सरकार के द्वारा चार श्रम कोड के सहारे श्रमिकों के अधिकारों और उनके हकों को समाप्त करने की योजना चल रही है विगत दिनों 13 महीना तक किसान संयुक्त मोर्चा के तरफ से चले आंदोलन के बल पर तीन कृषि काला कानून को वापस लिया गया लेकिन समझौता का एक अंश किसानों के सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने वादा को अभी तक लागू नहीं की गई। यह सरकार की विश्वसनीयता पर एक बड़ा सवाल है । 9 जुलाई के आम हड़ताल में मुख्यतः चार श्रमिक कोड को वापस लेने, किसानों के सभी फसलों पर एस एस पी की कानूनी गारंटी देने ,मजदूरों के लिए न्यूनतम गारंटी कानून लागू करने, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिनों का काम एवं प्रतिदिन ₹600 मजदूरी की गारंटी करने ,सभी योजना कर्मियों का सैलरी अथवा मानदेय 26000 रुपए महीना करने सभी सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित हर हाल में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आनंन फानन में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को पूर्णत: वापस लेने और 1 जनवरी 1925 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कराने की मांगों सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के समर्थन में 9 जुलाई 2025 को आहुत अखिल भारतीय आम हड़ताल एवं बिहार में चक्का जाम कार्यक्रम को पूर्णता और ऐतिहासिक बनाने के लिए इंडिया एयरलाइंस के सभी घटक दलों ,श्रमिक संगठनों , किसान संयुक्त मोर्चा ने आवाहन किया और एक व्यापक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई आम हड़ताल की सफलता के लिए कल दिनांक 8 जुलाई 2025 को जहानाबाद शहर के अंतर्गत सघन प्रचार अभियान एवं सभी चौक चौराहो पर नुक्कड़ सभा का आयोजन सहित जिले के सभी बाजारों और गांवो में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में मखदुमपुर के माननीय विधायक सतीश दास एवं जिला समन्वय समिति के सभी सदस्य सीपीआई एम के जिला सचिव जगदीश प्रसाद,समन्वय समिति के सदस्य दिनेश प्रसाद, सीपीआई के जिला सचिव सह समन्वय समिति के सदस्य सुरेश प्रसाद,अंबिका प्रसाद,राजद के प्रधान महासचिव सह समन्वय समिति के सदस्य परमहंस राय,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सह समन्वय समिति के सदस्य इस्तियाक आजम, कार्यकारी अध्यक्ष सह समन्वय समिति के सदस्य रामप्रवेश ठाकुर, वीआईपी के जिला अध्यक्ष सह समन्वय समिति सदस्य परशुराम बिंद सहित श्रमिक संगठनो निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव सुरेंद्र मिस्त्री, टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार एवं अन्य श्रमिक संगठनों के नेता अनिल कुमार,शिव शंकर कुमार सहित कई लोग बैठक में शामिल हुए। जिला समन्वय समिति की बैठक के उपरांत इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों और श्रमिक संगठनों के आम कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहुत की गई जिसे स्थानीय माननीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने संबोधित किया ।इस बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और अपने अपने विचारों को रखा तथा 9 जुलाई के आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का ऐलान किया। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपनी
स्टाफ भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा
वर्ग (ओबीसी)के लिए आरक्षण लागू
करने,दिव्यांग जनो,पूर्व सैनिकों तथा
———————————————-
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को
———————————————
भी आरक्षण के दायरे में लाने की
———————————————
घोषणा का गर्मजोशी से स्वागत ——————————————–
किया गया और इस आशय का सर्वसम्मत
——————————————————प्रस्ताव पास किया गया।
—————————————-
भवदीय
इंडिया गठबंधन जिला समन्वय समिति जहानाबाद।
इंडिया गठबंधन जिला समन्वय समिति एवं जिले के ट्रेड यूनियनो के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


