31.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

औधोगिक क्षेत्र की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के विभिन्न अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक किया गया वृक्षारोपण

जगदूत न्यूज गुजरात से वलसाड -गुजरात से-टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट गुजरात आजादी के अमृत महोत्‍सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के निर्देशानुसार *मेरी माटी मेरा देश* अभियान के तहत गुजरात राज्य की वलसाड जिले की करजगाम के तलाव फलिया की तालाब की चारों ओर में सरीगाम औधोगिक क्षेत्र की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के विभिन्न अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक किया गया वृक्षारोपण ,गुजरात राज्य के वलसाड जिले के सरीगाम के पास करजगाम के तलाव फलिया के तालाब के चारों ओर सरीगाम औधोगिक क्षेत्र की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के विभिन्न अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा बडी हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्‍सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के निर्देशानुसार *मेरी माटी मेरा देश* अभियान के तहत 19 अगस्त 2023 शनिवार को गुजरात राज्य के वलसाड जिले के सरीगाम के पास करजगाम के तलाव फलिया के तालाब के चारों ओर सरीगाम औधोगिक क्षेत्र की आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी द्वारा बडी हर्षोल्लास के साथ वुक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।

इस वुक्षारोपण कार्यक्रम में गुजरात -महाराष्ट के आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के कंपनी प्रवन्धक एंव संचालक निलेश पाटिल की अध्यक्षता मे और सरीगाम इडस्ट्रीज एशोसियेसन के पूर्व सचिव एंव उद्योगपति जे के राय,करजगांव ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच दलपत भाई, सरीगाम के समाजसेवी कार्यकर्ता सुनिल आरेकर एंव पत्रकार राजेशभाई पटेल की मार्गदर्शन मे आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के वर्क्स मेनेजर विजयकुमार नायर,सचिन ताम्बे,सुरक्षा विभाग से तुषार सांखे, मेनेजर मे एस आर बनछड़े,मयुर राउत, संजय वारपे, शिवाजी दाउरे, पिंकेश ओझा, चिराग ओझा, एचआर विभाग से हर्षदभाई धोड़ी, अन्तेशभाई कोली, राजेशभाई पटेल, अमितकुमार दुबे, डब्लूभाई, राजेश नायक, मिथुनभाई सोलकी और गांव समाज से एंव बैंक कर्मचारी पिंटूभाई, सुरेशभाई और आसपास के गांवजनों एंव आरती ड्रग्स कंपनी के विभिन्न विभागीय ऑफिसर एंव कामदारों के उपस्थित मे बडी हर्षोल्लास के साथ वुक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम की शुरूवात सुबह 11:00 बजे शरु हुई,व्रक्षारोपण कार्यक्रम आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के एचआर एंव मानव संसाधन विभाग के कमलाकर पाटिल की संचालन कार्यक्रम मे गुजरात -महाराष्ट के आरती ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के कंपनी प्रवन्धक एंव संचालक निलेश पाटिल के हाथों द्वारा शुरुआत की गई। कार्यक्रम की इस अवसर पर सरीगाम के समाजसेवी कार्यकर्ता सुनिल आरेकर ने अपने भाषण में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने की अवश्यकता है और उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण पावन पुनीत कार्य है, इससे जहां धरती की सुंदरता बढ़ती है। वहीं वृक्ष प्राणवायु आक्सीजन देने के साथ-साथ छाया फल फूल लकड़ी भी देते हैं। बारिश करवाने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने यह भी कहा की शास्त्रों में एक वृक्ष को 10 पुत्रों के बराबर माना जाता है। धरती हमारी मां है और धरती का गहना वृक्ष है इसलिए पेड़ लगाकर धरती मां की सुंदरता बढ़ाकर प्राकृतिक वातावरण को सुरम्य और मनोहर बनाएं। कार्यक्रम का संचालन की सिलसिला की अवसर पर सुरुक्षा एंव पर्यावरण विभाग के प्रमुख आनन्द सिंह ने भी अपने भाषण में उपस्थित सभीको स्वागत एंव धन्यवाद करते हुये पौधारोपण को बहुत जरुरी बताया और यह भी कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम सुरक्षित रंहेगे, जब से दुनिया शुरु हुई है तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है | जनम से मरण तक हम पृथ्वी की गोद में रहते हैं। यह धरती हमें क्या नहीं देती। आज हमारी धरती अपना प्राकृतिक रूप खोती जा रही है |विश्व में बढ़ती जनसंख्या तथा औद्योगीकरण एवं शहरीकरण में तेजी से वृद्धि के साथ−साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थों द्वारा उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी विकराल होती जा रही है। मानव जीवन को सतत स्वस्थ और सुखी बनाने के लिए प्रकृति तथा पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है। वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दे सकते हैं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम पृथ्वी और उसके वातावरण को बचाने का प्रयास करेंगे। हम पर्यावरण के प्रति न सिर्फ जागरूक हों, बल्कि उसके लिए कुछ करें भी। पृथ्वी को संकट से बचाने के लिए स्वयं अपनी ओर से हमें शुरूआत करनी चाहिए। पानी को नष्ट होने से बचाना चाहिए। वृक्षारोपण को बढ़ावा देना चाहिए। अपने परिवेश को साफ−स्वच्छ रखना चाहिए। पृथ्वी के सभी तत्वों को संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मंडल से निलेश पाटिल,विजयकुमार नायर चिरागभाई ओझा, कमलाकर पाटिल एंव हर्षदभाई द्वारा यह कहा की पर्यावरण की बढ़ती समस्या को देखकर वर्तमान समय में सरकार के द्वारा वन संरक्षण एवं वृक्षारोपण के लिए अनेक तरह के प्रयास सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं। परंतु यह पर्याप्त नहीं है । सरकार के साथ-साथ हम सभी को इसमें योगदान देना होगा और हम सभी को वृक्षारोपण और पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखना होगा। और साथ ही साथ दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना होगा। इसलिए वृक्षारोपण जरूरी है। अगले साल भी वृक्षारोपण का यह अभियान जारी रहेगा ।। अंत मे संचालन मंडल द्वारा सभी आगन्तुगणों को सहित आए हुऐ पत्रकारों का भी धन्यवाद किया। वलसाड -गुजरात से– टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें