26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है – युवा कांग्रेस

*राहुल गांधी पर टिप्पणी घोर निंदनीय – सोनू अग्रवाल*

*रवनीत बिट्टू माफी मांगे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से – युवा कांग्रेस*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सह मिडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकी कहे जाने और महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने की घटना पर अपनी कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है उन्हें इलाज की जरूरत है। संसदीय राजनीति में विपक्ष के सम्मानित नेता प्रतिपक्ष के प्रति ऐसी अमर्यादित भाषा सोच से भी परे है। आखिर हम भारतीय लोकतंत्र को किस दौर में ले जाना चाहते हैं । लोकतंत्र में विपक्ष शत्रु नहीं बल्कि सचेतक होता है। राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे भारत की पदयात्रा की। गरीब, किसान, युवा, महिलाएं, दलित, मजदूर, पिछड़े समाज से लेकर हर जाति हर मजहब के लोगों से मिले। वहीं सोनू ने कहा लोगों के दिलों को उन्होंने अपने प्यार और संस्कार से जीता है। युवा कांग्रेस का एक – एक कार्यकर्ता अपने सम्मानित जननेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है । युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता बब्बर शेर की तरह भाजपा प्रायोजित हर षडयंत्र का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है । वास्तव में देखा जाए तो आज जिस तरह से राहुल गांधी पूरे भारत में लोगों के न्याय और हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, उससे आज पूरा भारत उनकी तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। लोगों को राहुल गांधी जी में उम्मीद की लौ जलती नजर आ रही है। इन्ही सब बातों से भाजपा के नेता बौखला कर उनके खिलाफ अनाप शनाप अमर्यादित बयान देकर खुद को लाइम लाइट में लाना चाह रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि खुद प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के नेताओं के इसे स्तरहीन बयानों पर खामोश हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं। न कहीं इसमें उनकी मौन स्वीकृति भी प्राप्त है। युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए । लोकतंत्र में ऐसी बेहूदी, घटिया भाषा के लिए कोई जगह नहीं हो सकती । बिहार युवा कांग्रेस कमेटी सभी दोषियों के प्रति सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करती है ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न निर्मित होने पाए। वहीं सोनू अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस भारत की न सिर्फ सबसे पुरानी बल्कि सबसे जिम्मेदार राजनौतिक दल है । हमने महान उच्च राजनैतिक आदर्शों और सर्वोच्च बलिदानों से इस देश के लोकतंत्र की बुनियाद को खड़ा किया है। हम इसे किसी भी स्थिति में खंडित नहीं होने देंगे। यह हमारा सर्वोच्च प्रण है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें