26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

कोशी महाविद्यालय में हाई माक्स लाइट लगाने के लिए छात्र राजद कोशी महाविद्यालय छात्र संघ नेता निखिल कुमार द्वारा सांसद को आवेदन सोपा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कोशी महाविद्यालय में हाई माक्स लाइट लगाने के लिए छात्र राजद कोशी महाविद्यालय छात्र संघ नेता निखिल कुमार द्वारा खगड़िया लोकसभा सांसद से मिलकर आवेदन सोपा गया। ज्ञापन सोपते हुए छात्र नेता निखिल कुमार ने कहा की सांसद योजना अंतर्गत जिले भर में हाई मार्क्स लाइट लगाया जा रहा है।कोशी महाविद्यालय में भी हाई मार्क्स लाइट लगाने के लिए आवेदन दिया हूं। देखने वाली बात यह होगी कि खगड़िया सांसद कोसी क्षेत्र के शिक्षा कैंब्रिज कहे जाने वाले एवं उनके क्षेत्र में एकमात्र उच्च शिक्षा स्नाकोत्तर कोशी महाविद्यालय के लिए कितना तात्पर्य है।हाई मार्क्स लाइट लग जाने से कोशी महाविद्यालय के प्रांगण में रात को स्वच्छ वातावरण बनेगा वहीं रोशनी का अभाव भी दूर होगी। वही आवेदन के माध्यम से सांसद जी को ज्ञात करवाया की महाविद्यालय प्रगाण में बिहार सरकार कल्याण विभाग द्वारा वर्तमान में प्रथम ओबीसी छात्रवास वहीं दूसरा अल्पसंख्यक छात्रवास सुचारू रूप से चल रही है और भविष्य को देखते हुए अर्धनिर्मित महिला छात्रावास,सामान्य छात्रवास और एससी एसटी छात्रावास भी है।लग जाने से काफी लाभदायक साबित होगा।वही छात्र नेता निखिल कुमार और प्रिंस कुमार ने बताया कि जब से नए कोशी महाविद्यालय प्राचार्य अपने पद संभाले हैं कॉलेज के विकास कार्य में कोई भी पहल नहीं किया गया हैं ऐसे प्राचार्य से किया ही उम्मीद करना।तो वही विगत कुछ दिन पहले जिला योजना पदाधिकारी से हाई माक्स लाइट लगाने के लिए बात हुई थी तो कहा गया की लाइट सांसद योजना अन्तर्गत लगाया जा रहा हैं आदेश मिलते ही लगा दिया जायेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें