26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

कोशी साइंस क्लासेस में शिक्षक संघ बिहार जिला कमेटी की बैठक

जेएनए/ रितेश राज
पत्रकार नगर, खगड़िया।आज कोशी साइंस क्लासेस में शिक्षक संघ बिहार जिला कमेटी की बैठक हुई । कोशी साइंस क्लासेस में शिक्षक संघ बिहार जिला कमेटी की बैठकबैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह तथा संचालन संघ के जिला सचिव अशोक कुमार यादव ने किया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर नियोजित शिक्षकों को स्नातक और कालबद्ध प्रोन्नति देने और सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों को सेवा निरंतरता का लाभ देने की की मांग करेंगे । क्योंकि शिक्षकों को प्रोन्नति देने का निर्णय कोर्ट के द्वारा दिया जा चुका है । साथ ही साथ खगड़िया में राज्य स्तरीय सम्मेलन कराने और शहर में शिक्षक संघ भवन निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया। मध्य विद्यालय ढाढी की शिक्षिका के पति नरेश कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर संघ के पदाधिकारी के द्वारा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुए समृशेष नरेश बाबू के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया । बैठक में अनुशासन समिति के अध्यक्ष निलेश कुमार चौधरी, मीडिया प्रभारी आदित्य कुशवाहा, संयुक्त सचिव प्रभाश कुमार कर्ण, कोषाध्यक्ष मनीष प्रियदर्शी, लाल बहादुर महतो, कुमोद कुमार, संजीत कुमार, नीरज रघुवंशी आदि उपस्थित थे। उपरोक्त सभी निर्णयों की समीक्षा करने के लिए संघ की अगली बैठक 25 दिसंबर को कोशी साइंस क्लासेस में ही रखी गई ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें