32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

संयुक्त टीम रेल पुलिस को मिली बहुत बड़ा सफलता, सोने से भरी टॉली बैग

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी सोनपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय सोनपुर के निर्देशन पर जीआरपी समस्तीपुर में दर्ज कांड संख्या 27/2/24, दिनांक 09/12/24 अंतर्गत धारा -305 (c) BNS में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एवं धर पकड़ में जीआरपी समस्तीपुर की सहायता हेतु निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ खगड़िया अरविंद कुमार राम द्वारा घटना की तिथि 01/12/24 को गाड़ी संख्या 15283 अप जानकी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के ट्रॉली बैग से लगभग 12 लाख की ज्वेलरी चोरी होने की घटना के दिन का सीसीटीवी का अवलोकन किया गया , जिसमें दिखाई दे रहे दो संदिग्ध की पहचान की गई , फिर मुखबिर खास के सूचना के आधार पर योजना बनाकर निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ खगड़िया अरविंद कुमार राम साथ आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी रमेश तिवारी, जीआरपी खगड़िया के अधिकारी, जीआरपी मानसी के अधिकारी विकाश कुमार रेल थाना अध्यक्ष सह निरीक्षक एवं स्टाफ के साथ जीआरपी समस्तीपुर के सहायता हेतु प्रस्थान कर महेशखुट स्थानीय थाना पहुंचे जहां स्थानीय थाना के पुलिस अधिकारी के साथ झिटकिया गांव में छापेमारी की गई, जिसमें घटना में संलिप्त दो पुरुष व्यक्ति एवं एक महिला की गिरफ्तारी हुई है । तीनों गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से चोरी का भारी मात्रा में सोने और चांदी का ज्वेलरी बरामद हुआ, साथ ही 658611 /- रुपया नगद कैश भी बरामद हुआ है। बरामद कुल लगभग 295.50 ग्राम सोना का ज्वेलरी, जबकि चांदी का ज्वेलरी लगभग 2.73 किलोग्राम है, जिसका अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 40 हजार रुपया आंकी गई है । कांड में गिरफ्तार उक्त अभियुक्त के नाम व पता (1)मिथुन कुमार, पिता – वकील राम, (2)शोभन राम, पिता- स्व० आंको राम (3) खुशबू देवी, पति रॉबिन शर्मा उर्फ रवि शर्मा, सभी घर- झिटकिया, थाना – महेशखट, जिला खगड़िया है । गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि उक्त बरामद ज्वेलरी उक्त कांड के अलावा अन्य लगभग 10 कांडों में चोरी किया हुआ ज्वेलरी खरीद- बिक्री के लिए जमा कर रखा गया था । यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त अभियुक्त 10 -12 की संख्या में गैंग बनाकर ट्रेन में चलते हैं तथा यात्रियों के ट्रॉली बैग को खोलकर उसमें से सामान निकाल लेते हैं तथा किसी भी स्टेशन पर उतरकर जाते हैं । इनके पास से ट्रॉली बैग का चैन खोलने वाला 2 अवजार एवं 3 मास्टर चाबी एवं सोना चांदी तोलने वाला इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन भी बरामद हुई है । उक्त गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को जीआरपी समस्तीपुर अपने कस्टडी में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही हैं ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें