42.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह,आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 09 व्यक्ति को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जूर्म में एवं 02 व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में बाइक खड़ी करने के जुर्म में एवं 01 व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से अलार्म चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के जुर्म में, 02 किन्नर को ट्रेन में अनाधिकृत रूप से यात्रियों को परेशान कर पैसा मांगने के जुर्म में, 03 व्यक्तियों को महिला बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार 17 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें