जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति ट्रेन से खगड़िया पूर्वी ढाला के तरफ गिर गया है जो जख्मी है, सूचना पाकर ड्यूटी अधिकारी एएसआई रणवीर कुमार साथ आरक्षी आतिश कुमार घटना स्थल पहुंचे तथा घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल खगड़िया ले जाया गया जहां पर उनकी प्राथमिक उपचार हुआ तथा उक्त व्यक्ति के मोबाइल फोन पर लगातार उनके परिजन का फोन आ रहा था संपर्क कर सारी जानकारी बताई गई, जब घायल व्यक्ति को थोड़ा सा होश आया तो उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली से विक्रमशिला एक्सप्रेस से आनंद विहार से हाथीदह स्टेशन आया तथा हाथीदह से किसी गाडी से बरौनी आया तथा बरौनी से गाड़ी संख्या 13206 जनहित एक्सप्रेस पकड़ कर मानसी तक जा रहा था वहां से मैं अपने घर जाता इसी क्रम में मैं ट्रेन से गिर गया । वही खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि अमरेश नंदा, उम्र -लगभग 18 वर्ष ,पिता- हीरा शाह, घर- गौरैया बथान, वार्ड नंबर- 23, थाना -गोगरी ,जिला -खगड़िया कि रूप में पहचान हुई उपयुक्त व्यक्ति के परिजन के आने के उपरांत उसके पास से मिला दो मोबाइल फोन उनको दिया गया तथा उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर साहब से परामर्श कर ले जाने हेतु कार्रवाई कर रहे थे । इसकी सूचना जीआरपी खगड़िया को भी दिया गया । सादर सूचनार्थ प्रेषित ।आरपीएफ पोस्ट खगड़िया