जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद, आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के अंतर्गत कुल 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार व्यक्तियों को महीला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में, तीन व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग जोन में बाईक तथा ई रिक्शा पार्क करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है । सभी गिरफ्तार सातों अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
खगड़िया आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे एक्ट में 07 लोगों को गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


