23.5 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

आरपीएफ ने दो नाबालिक लड़का-लड़की को संदिग्ध अवस्था में देख, कर चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ  निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान  खगड़िया स्टेशन  पर सामान्य प्रतीक्षालय में दो नाबालिक लड़का-लड़की को संदिग्ध अवस्था इधर-उधर घूमते हुए बरामद किया गया । जिससे पूछ – ताछ किया गया तो लड़का ने अपना नाम व् पता राजन कुमार, उम्र 15 वर्ष, पिता- राजेश महतो, माता- रूबी देवी, घर- छोटी रानीसकरपुरा, वार्ड नंबर 3, थाना- गणगौर, जिला- बेगुसराय तथा लड़की ने अपना नाम व् पता- मीना कुमारी, उम्र 16 वर्ष, पिता- अशोक पासवान, माता- रूबी देवी, घर- लोहिया नगर बेगुसराय, वार्ड नंबर-28, थाना- मुफसिल, जिला- खगड़िया बताया । उक्त दोनों बच्चा से स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने पर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा है।तत्पश्चात उक्त बच्चा को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया । उक्त बच्चा के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए बाल देख- रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें