जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणबीर कुमार, आरक्षी विक्रम कुमार आजाद द्वारा खगड़िया स्टेशन में चेकिंग अभियान चलाकर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक व्यक्तिय को अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग कर गाड़ी रोकने के जुर्म मे, एक व्यक्तियों को खगड़िया स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के जुर्म में , छः व्यक्तियों को महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के जुर्म में, दो व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से खाद्य पदार्थ बिक्री करने के जुर्म में, जबकि एक व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से ब्रेक वान में यात्रा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। सभी 11 अभियुक्तों के विरुद्ध आरपीएफ खगड़िया में मामला पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रेलवे खगड़िया में पेश किया गया ।
नई खबरें


