जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चिप प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ सहायक उप निरीक्षक रणवीर कुमार, प्रधान आरक्षी आकाश चंद्र भारती द्वारा खगड़िया स्टेशन के पश्चिमी यार्ड कि अगल-बगल मौजूद लोगों के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान आम लोगों से अनुरोध किया गया कि वह रेलवे पटरी पर अनाधिकृत रूप से ना घूमें, रेल संपत्ति का किसी तरह से छेड़छाड़ न करें, चलती ट्रेन पर पत्थर ना मारे, बिना वजह अलार्म चेन पुलिंग कर ट्रेन को ना रोके, नशा ना करें तथा शिक्षा से जुड़े आदि के बारे में जन जागरूकता की गई ।


