26.4 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने दो नावालिक लड़का को चाइल्ड हेल्पलाइन सुपुर्द कर दिया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान , आरक्षी विक्रम कुमार आजाद द्वारा खगड़िया स्टेशन गस्त व निगरानी के क्रम में समय करीब 12:00 बजे दो नाबालिक लड़का को प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर बिना कोई अभिभावक के अकेले इधर-उधर घूमते हुए पाया गया दोनों नाबालिक बच्चों से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम और पता (1) सनी कुमार उम्र 13 वर्ष पिता मोतीलाल साह, माता विवाह देवी, घर बलहा, थाना मानसी, जिला खगरिया (2) करण कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता दिनेश यादव, माता भवानी देवी, घर हरदिया, थाना चौथम, जिला खगड़िया बताया । दोनों बच्चे से खगड़िया स्टेशन अकेले आने बाबत पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तत्पश्चात दोनों बच्चे को आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित किया गया । समय करीब 13 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया के सदस्य आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पहुंचे जहां उक्त दोनों नाबालिक बच्चों को उनके जैविक माता-पिता के पास पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें