23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

खगड़िया- मानसी के बीच किलोमीटर नंबर 19/10 -12 डाउन लाइन के तरफ झाड़ियां में आग लगी , खगड़िया आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पीडबलुआई खगड़िया से सूचना मिला कि खगड़िया- मानसी के बीच किलोमीटर नंबर 19/10 -12 डाउन लाइन के तरफ झाड़ियां में आग लगी है । सूचना पाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ खगड़िया अरविंद कुमार राम साथ स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे तो सूचना सत्य पाया । तत्पश्चात फायर ब्रिगेड के सब ऑफिसर श्री एस के उपाध्यक्ष को सूचित कर फायर की गाड़ी बुलाई गई तथा फायर ब्रिगेड के मदद से आग को समय करीब 15:00 बजे पूरी तरह बुझा दिया गया है । इस घटना में किसी तरह का जान- माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है । आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । छानबीन की जा रही है ।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें