27.8 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

गुजरात राज्यके वलसाड़ जिले की वापी शहर स्थित की सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज की सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा वापी के छिरी की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सहयोग से छिरी स्थित देसाइवाड की छिरी प्राथमिक विधालय मे 03 दिवसीय टीडी टीकाकरण एंव निशुल्क स्वस्थ जाँच शिविरका आयोजन किया गया

 जगदूत न्यूज वलसाड -गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट

गुजरात राज्यके वलसाड जिलेकी वापी शहर स्थितकी सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज वापी की सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग की तत्वाधानमे छिरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सहयोग से वापी के छिरी स्थित देसाइवाड की छिरी प्राथमिक विधालय मे दिनांक-08 जुलाई 2024 सोमवार से दिनांक-10 जुलाई 2024 बुधवार तक 3 दिवसीय टीडी टीकाकरण एंव निशुल्क स्वस्थ जाँच शिविरका आयोजन किया गया।जिसमें आरबीएस के टीम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरी के सहयोग से टीडी टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का संचालन किया गया था जिसमे स्वास्थ्य जाँच शिविरमे प्रमुख तौर पे सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल श्री सैमुअल फर्नांडीस की खास उपस्थिति रही थी एंव विशेष उपस्थिति मे सहायक प्रिंसिपल-सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग के एच ओडी डॉ. अनीता नवाले एंव सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज के संकाय विभाग के श्रीमती सुपर्णा चक्रवर्ती और श्रीमती हेतल पटेल ने इस कार्यक्रम को सफल आयोजन हेतु इस स्वास्थ जाँच शिविर मे भाग लेने वाले बीएससी नर्सिंग कॉलेजके तृतीय वर्ष के 56 विद्यार्थियों का मार्गदर्शन दिया और इस तीन दिवसीय टीडी टीकाकरण अभियान एंव स्वास्थ जाँच शिविर को सफल बनाने हेतु बीएससी नर्सिंगके तृतीय वर्ष अध्ययनरत 56 विधार्थियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये शामिल रहे थे !! इस शिविर मे शुरुआत से लेकर आखिरी दिन तक प्राथमिक विद्यालय के 775 बच्चों से लेकर 33 शिक्षकको और- गैर-शिक्षण निकाय के लोगों के लिये भी स्वास्थ्य जांच का किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेष तौर मे किशोरियों की सामान्य जांच, हीमोग्लोबिन जांच भी किया गया-एंव जांच के दौरान उन्होंने लोगों को कई उचित सलाह भी दिया। इसके अलवा मधुमेह-विटिलिगो-हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग के लिए रक्तचाप की निगरानी के लिये स्वास्थ्य जाँच किये गये थे और सभी शिक्षण एंव गैर-शिक्षण तथा उपस्थित सभी कर्मचारियों एंव सदस्यों के लिए रक्त ग्लूकोज स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर
सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल श्री सैमुअल फर्नांडीस जी ने और अन्य अथितियों ने सभीको सम्बोधित करते हुये यह कहा की जिस तरह से पर्यावरण और वातावरण प्रदूषित होते जा रहे हैं, लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए–लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है और पैसे के अभाव में लोग समय पर छोटी बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। जिसके कारण आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए लोगों को पहले ही इलाज करा लेना चाहिए। और उन्होंने यह कहा की इन कारणों को देखते हुए ही
इसी लिये आप और हम इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया है और समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किए जाएंगे। इस स्वास्थ्य केंद्र की और से लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए। क्योंकि समय पर छोटी बीमारियों का भी इलाज नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर की लोगों ने शिविर की तारीफ भी की है और यह कहा ऐसे कार्यक्रम समय समय पे होते रहने चाहिए।
स्कुलकी ओर से सभीको एंव मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुये कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन हमेशा से ही लोगों को लिये लाभ प्रद रहता है। लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देना अपने आप में बहुत ही सराहनीय व पुण्य का काम है, क्योंकि कहा भी जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को वापी छिरी स्थित देसाइवाड के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीमती दिनलबेन धीमर और डॉ. रिंकल पटेल तथा आरबीएसके विभागके एमओ डॉ. भीखू भोलाणी एंव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त कर्मचारी और छिरी के सरकारी प्राथमिक विद्यालय ने एंव विद्यालयके समस्त शिक्षक एंव कर्मचारीयों ने तीन दिवसीय टिकाकरण एंव इस स्वास्थ्य जाँच कार्यक्रम सफल बनाने मे प्रदान किया जिसके वजह से यह कार्यक्रम सफल रहा एंव
सफलतापूर्वक सम्पन्न हुवा उसके लिये सैंड्रा श्रॉफ नर्सिंग कॉलेज की ओर से सभीको बहुत बहुत बधाई एंव धन्यवाद दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें