24 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटना के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग 06 टीम का गठन किया गया है

जगदूत न्यूज बेगुसराय से नबी आलम कि रिपोर्ट बेगुसराय नगर (रतनपुर) थानान्तर्गत हरहर महादेव के पास रत्न मंदिर ज्वेलर्स की दुकान में घुस कर लूट की घटना मामलें में संलिप्त अपराधियों की C.C.T.V फुटेज से पहचान कर गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग 06 टीम गठित । पुलिस टीम के द्वारा पड़ोस के 06 जिलें में की जा रही है लगातार छापेमारी। जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को किया जायेगा गिरफ्तार।*

*घटना का विवरण* :-दिनांक 21.12.23 को समय करीब 12:30 बजे दिन में नगर (रतनपुर) थानान्तर्गत हरहर महादेव चौक के पास रतना मंदिर ज्वेलर्स की दुकान में 05 अज्ञात अपराधियों के द्वारा ग्राहक बनकर ज्वेलरी लूट लिया गया था जिसमें जिसमें दुकान के एक कर्मचारी मनिष कुमार उम्र 40 वर्ष सा०-उल्लाव थाना सिंघोल,जिला-बेगूसराय को गोली मार कर घायल कर दिया गया था।

घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटना के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग 06 टीम का गठन किया गया है।

गठित टीम के द्वारा सूचना/आसूचना संकलन एवं C.C.T.V फुटेज का अवलोकन करते हुए अपराधियों की पहचान स्थापित की गई है जिसमें कई अहम सुराग मिलें हैं जिसके आधार पर पुलिस टीम के द्वारा पड़ोस के 06 जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है एवं इन जिलों के जो जेल है वहाँ पर भी पुलिस टीम के द्वारा जाँच/छानबीन की जा रही है। पुलिस डाटाबेस एवं S.T.F की टीम जो लम्बे समय से इन गैंग्स के उपर काम कर रही है से समन्वय स्थापित करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा इस घटना का अनुसंधान तेज गति से किया जा रहा है। जल्द ही घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी।बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर-06243-230200

*बेगूसराय पुलिस Cyber थाना नम्बर -7643992462*

*बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring cell नं०-6287996684*

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें