27.1 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

जदयू कार्यालय में माता सावित्रीबाई फुले की 193 वीं जयंती मनायी गई

*सीएम नीतीश कुमार माता सावित्रीबाई फुले के हर सपने को साकार कर रहे हैं:बबलू मंडल*

*माता सावित्रीबाई फुले सामाजिक चेतना की प्रतिमूर्ति थीं:राकेश शास्त्री*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में महान समाज सुधारक,दार्शनिक, कवयित्री, शिक्षाविद् , स्वतंत्रता सेनानी व देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 193 वीं जयंती समारोह जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में हर्षोल्लासपूर्ण मनायी गई।सर्वप्रथम उपस्थित पार्टी के नेताओं के द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।तत्पश्चात सावित्रीबाई एक क्रांति और एक विचार विषयक् पर चर्चा करते जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक रूढ़ियों,जातपात- छुआ-छूत, महिला अत्याचार, अशिक्षा और सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों के खिलाफ जीवन पर्यंत संघर्ष किया।विवाहोपरांत महात्मा ज्योतिवा फूले के संरक्षण व मार्गदर्शन में विभिन्न यातनाएं को सहकर स्वयं पढ़ लिख कर भारत की प्रथम शिक्षिका -प्रधानाध्यापिका बनी और बालिका शिक्षा के लिए 18 स्कूल का स्थापना करायी।सति प्रथा,विधवा बाल मुंडन, भ्रूण हत्या,बाल विवाह के विरुद्ध तथा विधवा विवाह व बालिका शिक्षा के लिए जबरदस्त आन्दोलन चलाया।आज हमारे सर्वमान्य नेता व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बालिका साइकिल योजना, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजनाऐं,विधवा विवाह प्रोत्साहन योजना ,बाल विवाह व दहेज उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई योजनाएं चलाकर उनके सपने को साकार कर रहे हैं।
जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने सावित्रीबाई फुले को सामाजिक चेतना की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि जैसे रसों में इक्षूरस और नदियों में गंगा श्रेष्ठ हैं वैसे ही महिलाओं में अपमान व संघर्ष की आग में तपे-तपायी कुन्दन की भांति माता सावित्रीबाई फुले श्रेष्ठ हैं।इनकी सरस्वती माता की भांति पूजा होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इनके विचारों को हर महिला को अपने जीवन में ढ़ालना जरूरी है तभी विकसित भारत की परिकल्पना संभव हो सकता है।
जयंती समारोह को जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय मंडल, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 शहाव उद्दीन,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह,नवनीत कुमार सिंह, रंजन कुमार, सोनू,रणविजय सिंह, विजय कुमार सिंह, टींकू, भूषण एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी आपने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के विचारों एवं उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें महान समाजसुधारिका बताया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें