23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा का आज पटना से गया जी एनडीए की बैठक में जाते समय भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा के द्वारा राजबाजार बायपास पर किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाज़ी ,फूल-मालाओं और अंगवस्त्र के साथ उनका अभिनंदन किया।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्वागत में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्री कुशवाहा ने कहा कि यह स्वागत केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और एकजुटता का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, मैं जदयू के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस आत्मीय स्वागत से मेरा सम्मान बढ़ाया। यह स्नेह और विश्वास ही हमारी राजनीतिक ताकत है। हम सब मिलकर नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनता की सेवा के लिए और 2025 से 30 में फिर से नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बनाने हेतु संकल्पबद्ध हैं। संगठन को और मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है, और मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब मिलकर पार्टी के आदर्शों और सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएँगे।स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के उपाध्यक्ष राजू पटेल ,जीतेश चंद्रवंशी, हरेराम शर्मा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, महासचिव रिंकी मालाकार,अभिजीत आनंद,मनीष शर्मा,चन्दन कुमार शर्मा,मुरारी यादव, कोषाध्यक्ष सह सचिव पंकज कुमार, जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार बिक्कू,मधेश्वर यादव,अजय कुशवाहा,अभिराम शर्मा, प्रवीण दांगी,शंकरदेव वर्मा, विमल चौधरी,अभिराम शर्मा, सहित जदयू के वरिष्ठ नेता, महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, जोश और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, जो जदयू के संगठनात्मक बल और कार्यकर्ताओं की समर्पण भावना का प्रतीक है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें