23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जहानाबाद के अंबेडकर चौक पर मनाई गई बाबा साहेब की भव्य जयंती

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण/ पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर साहब की भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने किया जबकि संचालन जिला सचिव रामजीवन पासवान ने किया, कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जहानाबाद के माननीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव जी ने किया ।सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विशेष चर्चा करते हुए अपना-अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया। जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहब देश को एक अनमोल संविधान दिया है जिससे हमारा देश चलता है। वही माननीय विधायक सूदय यादव जी ने कहा कि आधा रोटी खाओ लेकिन बच्चों को जरूर पढाओ, sc/st कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामजीवन पासवान एवं जिलाअध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी कुंजी है जिससे विकास के सारे बंद दरवाजे खुलते हैं। अपने संबोधन भाषण में राजद के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर एवं प्रधान महासचिव परमहंस राय जी ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श पर चलकर ही देश और समाज का विकास संभव है । कार्यक्रम में भाग लेने वालों में विधायक कुमार सिर्फ मोहन ,जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह , प्रभारी जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनंजय त्रिपाठी, राजद के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, एससी /एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद चौधरी, जिला सचिव रामजीवन पासवान, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार निराला , राम सिंहासन दास, गजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव जी, पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता, वरुण, चंदन, राजद के जिला प्रवक्ता डॉक्टर शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव, महासचिव सुरेश यादव, रमेश यादव ,श्याम किशोर पासवान ,डॉक्टर अशोक पासवान ,जितेंदर कुमार ,नरेश कुमार, नीरज कुमार, शिवकुमार चौधरी ,धर्मेंद्र चौधरी, मोतीलाल चौधरी, मनोज चौधरी ,अनिल चौधरी,नीरा यादव ,नगर परिषद अध्यक्ष रुपा देवी ,अशोक पासवान, पूर्व मुखिया राजन नेत्री अनिता देवी,अर्जुन राम ,बंसी दास, विजय चौधरी, कुवर विजय चौधरी , अनिल पासवान ,उदय पासवान, मगध फुटबॉल अकादमी के चेयरमैन राजीव कुमार रंजन, प्रोफेसर कमल जी , रामप्रवेश पासवान,प्रोफेसर अजय कुमार ,मेघन मोची समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें