23.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

जाप कार्यकर्ताओं ने भटगामा जीरो माइल को किया जाम

जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट मधेपुरा शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग, सड़क पर जोरदार प्रदर्शन शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू किये जाने की मांग को लेकर जनाधिकार पार्टी कार्यकर्ताओ ने रविवार को चौसा प्रखण्ड के भटगामा जीरोमाइल फोर लाईन सड़क पर चक्का जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर पूरे राज्य भर में प्रदर्शन चल रही है। करीब घंटो देर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जीरो माइल मोड़ भटगामा के पास फोर लाईन सड़क को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन कर बिहार सरकार से राज्य में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू किये जाने की मांग कर रहे थे।इस मौके पर जाप सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार, अभिषेक कुमार ,गुल्टेन कुमार प्रभाकर पासवान ,किशोर पासवान ,अरुण सिंह ,भवेश कुमार ,सुजीत सिंह, सूर्य नारायण यादव, सोनू सिंह ,सीटू झा, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें