30.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों को बूथ कमिटी एवं बी एल ए के साथ बूथ स्तरीय बैठक शुनिश्चित करें-RJD

जगदूत न्यूज भगलपुर से JNA भागलपुर आज दिनांक 13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को  विगत दिनों जिला में हुए धन्यवाद तेजस्वी जी पद यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद, जिला के सभी प्रखंडों में बूथ कमिटी व बी एल ए के साथ बैठक शुनिश्चित करने,
एवं आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय ( एम एस पैट्रोल पम्प खिरिबांध) भागलपुर में जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने आगामी चुनाव को देखते हुए कहा –
जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों को बूथ कमिटी एवं बी एल ए के साथ बूथ स्तरीय बैठक शुनिश्चित करें ताकि
आदरणीय नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में जो बिहार सरकार में रहते हुए 17 महीने में जो कार्य किए – देश में प्रथम बार जाती गत गणना कराने, आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत तक बढ़ाने,चार लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने, लाखों बहाली एवं नौकरियां प्रक्रियाधीन करने, नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिए जाने का मार्ग प्रशस्त करने, स्वास्थ्य सेवा में सुधार करने, खेल में मेंडल लाओ नौकरी पाओ योजना को लागू करने, शहरों में वाटर ड्रेनेज सिस्टम लागू करने तथा विकास मित्र, टोला सेवक, आंगन बाड़ी सेविका, सहायिका एवं तालिमी मरकज का मानदेय बढ़ाने सहित कई अभूतपूर्व कार्य जन जन पहुंचाने के साथ साथ केन्द्र में बैठे सामंती भाजपा सरकार के कुकृत्यों जन विरोधी निति को उजागर करने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल परिवार भागलपुर तात्पर्य है।
वहीं आज के जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ तिरुपति नाथ यादव, वरिष्ठ राजद नेता नरेश यादव,जिला उपाध्यक्ष साधो यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद यादव, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक बबलू, जिला उपाध्यक्ष सदानंद यादव, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव महोम्मद एयाज अली, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष महोम्मद मेराज,
अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष नटबिहारी मंडल, महिला जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, महिला महानगर अध्यक्ष सरिता सिन्हा,मजदूर जिला अध्यक्ष महोम्मद परवेज, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार,प्रखंड अध्यक्ष सुल्तानगंज कैलाश प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष सुल्तानगंज महोम्मद अफरोज आलम, प्रखंड अध्यक्ष नाथनगर अशोक कुमार राकेश, प्रखंड अध्यक्ष सबौर सुमंत यादव, प्रखंड अध्यक्ष गोराडीह महोम्मद सज्जाद उर्फ भोलू, प्रखंड अध्यक्ष सन्हौला पश्चिमी कन्तलाल यादव, प्रखंड अध्यक्ष कहलगांव दक्षिणी महोम्मद फकरुद्दीन,युवा राजद जिला प्रवक्ता संदीप कुमार सौरभ, महिला नेत्री निखद जहां, महिला नेत्री अनिता अनवर,रोकैया बेगम, महिला प्रखंड अध्यक्ष कहलगांव राजू रंजना, रम्भा देवी,अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगदीशपुर प्रदीप मंडल, जिला महासचिव राहुल यादव, जिला महासचिव मिथुन यादव, जिला महासचिव श्री कांत यादव, जिला सचिव धीरेन्द्र प्रसाद यादव, महोम्मद अंसार, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष महोम्मद मंजूर,शरद कुमार मंडल, महोम्मद शरवर अली, महोम्मद सिंटू,शंकर यादव, महोम्मद शहनवाज आलम,सुरेश पासवान, महोम्मद ज़फ़र,
पंचायत अध्यक्ष इमामपुर महोम्मद मुमताज, एवं जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें