35.8 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

*जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई हेतु प्रावधानित राशि का हस्तांतरण स्वीकृत, बेलदौर में बायोगैस संयंत्र का किया जाएगा निर्माण*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पांडेय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खगड़िया, की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण हेतु नियमानुसार राशि हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी गई। उक्त इकाई प्लास्टिक अपशिष्ट का पृथक्करण, संग्रहण, भंडारण एवं पी०डब्लू०एम०यु० तक परिवहन सुनिश्चित करेगी ताकि पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट को पंजीकृत रीसाइकलिंग प्लांट तक पहुंचाया जा सके।साथ ही, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) के तहत प्रखंड बेलदौर अंतर्गत ग्राम पंचायत राज डुमरी, वार्ड नंबर-5 में गोबर्धन योजना के संचालन हेतु सरकारी जमीन चिन्हित किया गया है‌‌। इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ है। अतः सावित्री रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, पटना को घटनोत्तर स्वीकृति दी गई ताकि विभागीय नियमानुसार चयनित स्थल पर ससमय बायोगैस संयंत्र का निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए।विदित हो कि कुछ पंचायतों में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यू० पी० यू०) का अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बावजूद विवाद के कारण कार्य बाधित है। ऐसे सभी विवादित स्थलों पर अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया एवं गोगरी एवं संबंधित अंचलाधिकारी को स्वयं जाकर स्थलीय जांचोपरांत उक्त समस्या का समाधान करने का निदेश मिला है। साथ ही साथ, जिन पंचायतों में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यू० पी० यू०) का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में सभी मापदंड को पूर्ण करते हुए विभागीय नियमानुसार मॉडल घोषित करने का निर्देश मिला है।अंततः विभागीय मार्गदर्शिका के अनुसार प्रखंड अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एस०एल०डब्लू०एम०) का क्रियान्वयन किया जा रहे पंचायतों में यूजर चार्ज के रूप में ₹30 प्रत्येक घर से रसीद के माध्यम से वसूल किए जाने का निदेश दिया गया है। इस संदर्भ में सभी पंचायत में प्रतिनिधिगण/ जीविका दीदी/ स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं पंचायत स्तर के अन्य सभी कर्मियों को वसूली से संबंधित रजिस्टर एवं कैश बुक का नियमानुसार संधारण करने का निर्देश दिया गया।इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संतोष कुमार, निदेशक-सह-सदस्य सचिव (जिला जल एवं स्वच्छता समिति), जिला समन्वयक-सह-संयोजक, जिला सलाहकार (एम एल ई एवं एम आई एस) सहित सभी समिति के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें