37.5 C
Khagaria
Monday, April 20, 2026

जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला की समीक्षात्मक बैठक,

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट जिला पदाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला की समीक्षात्मक बैठक, DRDA डायरेक्टर सुश्री निशिकांत , जिला योजना सह नीति के जिला नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सुमन, जिला के विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवम पिरामल के जिला लीड प्रभाकर कुमार एवं प्रोग्राम लीड रोहित कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा आकांक्षी जिला के सभी सूचकांकों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को उचित सुधार हेतु निर्देशित करते हुए ये भी कहा की कार्य की योजना ऐसी बनाई जाए जिस से की समाज में रह रहे प्रत्येक नागरिक को उसका लाभ मिल सके। साथ ही साथ नीति आयोग के द्वारा संपूर्णता अभियान आकांक्षी जिला एवम आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के छः सूचकांको एवम आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के छः सूचकांकों का सतप्रतिशत उपलब्धि आगामी तीन महीनो में पूर्ण करने हेतु बने हुए कार्य योजना के अनुसार साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा गया। जिला योजना सह नीति के नोडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के स्वास्थ्य के दो सूचकांक प्रथम तिमाही में गर्भवती का पंजीकरण एवम सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, पोषण का सूचकांक सभी गर्भवती को टी एच आर, शिक्षा के दो सूचकांक शतप्रतिशत विद्यालयों में विद्युत की उपलब्धता एवम सैक्षणिक सत्र के आरंभ के एक माह के अंदर पाठ्य पुस्तक का वितरण तथा कृषि के सूचकांक लक्ष्य के अनुरूप सॉइल हेल्थ कार्ड बनाने हेतु सभी विभाग अपनी अपनी कार्य योजना जिला योजना कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिला पदाधिकारी के द्वारा पूरे जिले के सभी नर्सिंग होम का निरीक्षण करते हुए गैर पंजीकृत नर्सिंग होम पर कार्यवाही करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। साथ ही सरकारी संस्थानों के द्वारा प्रदत सेवाओं की गुणवत्ता की समय समय पर जांच करने का निर्देश भी दिया गया, जिससे समुदाय को सही सुविधा समय से मिल सके।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ कृष्ण कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समन्यवक (NNM ) आईसीडीएस, समेत अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य एवं जीविका, के साथ साथ बैरगनिया प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, इत्यादि ने भाग लिया। पीरामल फाउंडेशन की टीम के द्वारा तकनीकी सहयोग एवं सुझाव दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें