26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

तेज रफ्तार हाईवा ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार मारी टक्कर मौके पर हुई मौत

* NH-31 पर हाईवा की टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, बड़ी मां के दाह संस्कार में जा रहे थे, हाइवा चालक फरार*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 31 पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक समेत मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर हुई मौत , यह घटना ठाठा के पथिक लाइन होटल के पास हुई। ग्रामीणों का कहना है कि एक तेज रफ्तार  हाईवा ने उनकी मोटर साइकिल को मारी टक्कर , टक्कर के बाद हाईवा चालक अपनी वाहन लेकर हो गया नौ दु एगारह  जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताते चले कि वो लोग अपनी बड़ी मां के दाह संस्कार के लिए गंगा घाट जाते समय हादसा, मृतकों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के प्रयागी गांव निवासी अमीन यादव के पुत्र रणवीर यादव और सियाराम यादव के पुत्र जवाहर यादव के रूप में हुई है। दोनों युवक अपनी बड़ी मां के दाह संस्कार के लिए गंगा घाट जा रहे थे। टक्कर लगने से दोनों युवकों की मौके पर मौत, बताया गया कि मानसी से महेशखुट की ओर जा रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा चालक तेज गति में था।

Oplus_16908288

और पथिक लाइन होटल के आगे  टक्कर लगने से दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मानसी पुलिस को शव को लेकर बड़ी मशक्कत करना पड़ा, फिर भी मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने सूझबूझ कर  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें