जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के आदेशानुसार दाखिल खारिज के मामलों के निष्पादन में तेजी लाने हेतु आज अंचल कार्यालयों को अन्य दिनों के भांति खोला गया तथा इसी प्रकार दिनांक 14 जनवरी, 2024 को भी सभी अंचल कार्यालय को खोला जाएगा और लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा।
अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जहानाबाद जिले के सभी अंचल कार्यालय को अन्य दिनों के भांति आज दिनांक 07 जनवरी, 2024 को तथा दिनांक 14 जनवरी, 2024 को खोल कर दाखिल खारिज के लंबित वादों का निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में 35 दिनों से अधिक के 2973 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 1509 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज के 5908 मामला लंबित है, जिसमें जहानाबाद सदर अंचल का 35 दिनों से अधिक के 728 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 37 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज 1070 मामला, काको अंचल का 35 दिनों से अधिक के 466 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 79 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज 717 मामला, रतनी फरीदपुर अंचल का 35 दिनों से अधिक के 234 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 328 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज 836 मामला, हुलासगंज अंचल का 35 दिनों से अधिक के 198 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 198 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज 410 मामला, मोदनगंज अंचल का 35 दिनों से अधिक के 271 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 271 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज 655 मामला, घोषी अंचल का 35 दिनों से अधिक के 235 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 235 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज 822 मामला और मखदुमपुर अंचल का 35 दिनों से अधिक के 840 मामले एवं 75 दिनों से अधिक के 361 मामले लंबित हैं तथा अन्य दाखिल खारिज 1420 मामला लंबित है।
आज दिनांक 07 जनवरी, 2024 को काको अंचल में दाखिल खारिज के 69 मामले को स्वीकृत, 39 मामला को अस्वीकृत एवं 70 मामले में आम खास सूचना किया गया है, जबकि हुलासगंज अंचल में दाखिल खारिज के 35 मामला अस्वीकृत एवं 48 मामले में आवेदक को आम खास सूचना दिया गया है, जहानाबाद सदर अंचल में दाखिल खारिज के 12 मामला स्वीकृत, 17 मामला अस्वीकृत एवं 184 मामले में आम खास सूचना किया गया, रतनी फरीदपुर अंचल में दाखिल खारिज के 11 मामला स्वीकृत, 30 मामला अस्वीकृत एवं 75 मामले में आम खास सूचना किया गया, मखदुमपुर अंचल में दाखिल खारिज के 12 मामला स्वीकृत, 09 मामला अस्वीकृत एवं 64 मामले में आम खास सूचना किया गया, घोषी अंचल में दाखिल खारिज के 27 मामला स्वीकृत, 100 मामला अस्वीकृत एवं 08 मामले में आम खास सूचना किया गया तथा मोदनगंज अंचल में दाखिल खारिज के 35 मामला स्वीकृत, 02 मामला अस्वीकृत एवं किसी पर भी आम खास सूचना नहीं किया गया है। अंचल अधिकारीयों द्वारा बताया गया कि नेटवर्क की धीमी गति के कारण दाखिल खारिज में कमी आई है।


