JNA/राहुल सहनी
पत्रकार नगर,खगड़िया । स्थानीय जंक्शन पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक राजधानी एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया और युवक ट्रेन की छत पर दौड़ने लगा वहीं यह देख यात्रियों और रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी राजधानी ट्रेन पर युवक के चढ़ने की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को ट्रेन की छत से नीचे उतारा।वहीं रेलकर्मियों ने युक्क को समझाकर स्टेशन से जाने को कहा। कुछ देर बाद युवक फिर लौट आया और प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बन रही लिफ्ट की छत पर चढ़ गया। इस बार वह और भी ज्यादा उग्र नजर आया। जेएनए के अनुसार रेल विभाग के कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा था। काफी देर तक समझाने और मशक्कत के बाद रेलकर्मियों की सूझबूझ से प्लेटफार्म संख्या दो पर बन रहे लिफ्ट के छत पर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक चढ़ा। युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जैसे ही युवक नीचे उतरा, वह मौके से भाग निकला। इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। एक बड़ी अनहोनी टल गई। प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर मौजूद यात्री यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। कई यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। युक्क की पहचान नहीं हो सकी है। है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। उसकी हरकतों से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी। आरपीएफ ने या स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ा दी दी है। अ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गा मदद से युवक की पहचान की प्रयास की जा रही है।
निर्माणाधीन लिफ्ट पर चढ़ा युवक, मची रही अफरातफरी राजधानी की छत पर दौड़ा युवक, फिर लिफ्ट पर चढ़ा,रेल कर्मियों ने दिखाया मानवता
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


