22.4 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

नीलम गिरी और सत्येंद्र सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म “मन मोहिनी” बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी एक्सक्लूसिव रिलीज

JNA/रवि राज वर्मा
मुंबई : अभिनेत्री नीलम गिरी और अभिनेता सत्येंद्र सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म “मन मोहिनी” बहुत जल्द भोजपुरी का पहला और भोजपुरी का नंबर वन आर्या डिजिटल ओटीटी पर एक्सक्लूसिव रिलीज की जायेगी।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फिल्म हैं।जो भोजपुरी दर्शकों के पसंद के अनुरूप बनी हैं।
फिल्म में अभिनेता सत्येंद्र सिंह और बिग बॉस फेम अभिनेत्री नीलम गिरी की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी।फिल्म एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा से भरपूर हैं।दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बिग बॉस फेम अभिनेत्री नीलम गिरी के पक्ष में वोट करने की अपील की।उन्होंने कहा कि भोजपुरी दर्शक अभिनेत्री नीलम गिरी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करें एवं समर्थन करें। फिल्म के निर्माता रविन्द्र सिंह एवं निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें