26.1 C
Khagaria
Saturday, May 9, 2026

परवत्ता की धरती गवाह बनेगी एनडीए के ऐतिहासिक जनसैलाब की , बबलू मंडल

*परवत्ता विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्त्ता सम्मेलन होगा 27 सितंबर को*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया परवत्ता विधानसभा का आकाश 27 सितंबर को एनडीए के जनउमंग और कार्यकर्ता शक्ति के अनुपम जनसैलाब का साक्षी बनने जा रहा है। गोगरी स्थित भगवान उच्च विद्यालय का विराट मैदान हजारों कार्यकर्ताओं के नारों और जोश से इस दिन गूंज उठेगा।जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार को सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि गोगरी-जमालपुर की गलियां झंडा-बैनरों और तोरणद्वारों की भव्य सजावट से दुल्हन-सी सजी दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि परवत्ता की धरती पर एनडीए कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण का अनुपम इतिहास रचेगा।बबलू मंडल ने विश्वास जताया कि दिग्गज नेताओं की गरीमामयी उपस्थिति और कार्यकर्ताओं की अखंड निष्ठा इस सम्मेलन को यादगार बना देगी। इसी क्रम में जदयू परवत्ता प्रभारी पप्पू सिंह निषाद ने कहा कि यह सम्मेलन एनडीए सरकार की जनहितकारी उपलब्धियों को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि परवत्ता की यह सभा जनसैलाब और उत्साह का अद्वितीय उदाहरण बनेगी।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार,रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश प्रसाद सिंह के ज्येष्ठ पुत्र व जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अरुण केसरी, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नन्दलाल मंडल, नासिर इकबाल, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, नगर परिषद अध्यक्ष इम्तियाज अली, जिला महासचिव राजीव रंजन, तकनीकी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार, जदयू नेता अनिल पोद्दार, धनिक लाल दास, मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन मंडल, गोगरी सरपंच विनोद सिंह, शेखावत खान एवं रितेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि 27 सितंबर का यह सम्मेलन न केवल एनडीए की मजबूती का अप्रतिम प्रतीक बनेगा, बल्कि 2025 से 30, फिर से नीतीश संकल्प को साकार करने के लिए एनडीए कार्यकर्त्ताओं में एकरूपता का आदर्श प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन को परवत्ता के राजनीतिक इतिहास में स्वर्णाक्षरों से अंकित किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें