JNA/ मिथलेश भगत
अररिया। प्रधान शिक्षक प्रकोष्ठ, परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार एवं प्रदेश सचिव चन्दन कुमार ने शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया से मुलाकात कर प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक का वेतन अविलम्ब भुगतान किए जाने की मांग की।इस अवसर पर दोनों संघीय प्रतिनिधि ने बताया कि प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक की नियुक्ति के उपरांत अबतक वेतन का भुगतान नहीं हो सका है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं।
1. प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान किया जाए।
2. गृह जिला से बाहर पदस्थापित प्रधान शिक्षकों को पुनः उनके गृह जिले में समायोजित किया जाए।
3. वेतन निर्धारण एवं अंतर वेतन भुगतान से संबंधित स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मांग संख्या एक (वेतन भुगतान) को जिला स्तर पर शीघ्र निपटाया जाएगा।
बाकी दोनों मांगों को राज्य स्तर का विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि इसपर राज्य सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव है।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि महासंघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रशासनिक स्तर पर प्रयासरत है और तब तक प्रयास जारी रहेगा जब तक हर शिक्षक को उसका हक नहीं मिल जाता।
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया को सौंपा ज्ञापन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


