22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

आपका वोट जहानाबाद की नई सोच

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधि आयोजित कर जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
216- जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र मे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कल्पा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिकरिया मे ए. एन. एम. एवं आशा कार्यकर्त्ता द्वारा डोर टू डोर अभियान चला कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरिया के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा खेल-खेल में मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। रेफरल अस्पताल शकूराबाद रतनी फरीदपुर की एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा शकुराबाद में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डोर टू डोर कैंपियन किया गया। जबकि 217-घोसी विधानसभा क्षेत्र मे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, घोसी के ए. एन. एम. एवं आशा कार्यकर्त्ता द्वारा मतदाता जागरूकता रैली तथा डोर टू डोर अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा मतदाताओं से 11 नवंबर को मतदान करने का अपील किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें