27.1 C
Khagaria
Monday, May 4, 2026

पूजा अर्चना को लेकर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रोच्चारण से वातावरण हुआ भक्तिमय

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी

मानसी प्रखंड में दुर्गा पूजा को लेकर मानसी प्रखंड एवं आसपास के इलाके स्थित दुर्गा मंदिरों में संध्या आरती करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को मानसी प्रखंड के बलहा बाजार दुर्गा मंदिर, रेलवे दुर्गा दुर्गा मंदिर, परमेश्वरी बड़ी दुर्गा मंदिर पोस्ट ऑफिस के पास आदि में संध्या देने के लिए आयी महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई मन्नतें पूरी होने एवं मन में मन्नत रखकर कई महिलाएं यहां काफी श्रद्धा के साथ दिनभर उपवास रखकर मां की आराधना के लिए मंदिर परिसर आती हैं।

विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मंगलवार को मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में हो रहे मंत्रोच्चारण से मानसी का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आज अष्टमी पूजा के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। वहीं कई मंदिरों में मां भगवती के स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया है। हालांकि मां का दरबार संध्या काल में पट खुल खोल दिया गया है। और इसके बाबजूद भी काफी संख्या में भक्तजन संध्या आरती करते हैं । शाम में प्रत्येक मंदिरों में मेला जैसा नजारा आज से ही लगने लगा है। काफी दुकानें अभी से सजने लगी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें