27.8 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

पूर्व मंत्री मुन्द्रिका सिंह यादव की 79वीं जयंती कल मनाई जाएगी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजद सुप्रीमों करेंगे मुन्द्रिका बाबू के आदमकद प्रतिमा का अनावरण जहानाबाद। प्रखर समाजवादी, पूर्व मंत्री मुन्द्रिका सिंह यादव की 79वीं जयंती समारोह 14 जुलाई को मुन्द्रिका सिंह यादव महाविद्यालय मिर्जापुर, किंजर के प्रांगण में मनाई जाएगी। इस मौके पर मुन्द्रिका बाबू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जहानाबाद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने बताया कि मुन्द्रिका बाबू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण बिहार के राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गरीबों के मसीहा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के भावी मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे। विधायक श्री यादव ने उक्त अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें