जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
अरविंद कुमार दास (अधिवक्ता )सदस्य ,राज्य परिषद जनता दल यूनाइटेड बिहार के प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पूर्व मंत्री श्री संतोष निराला के राज्य महादलित आयोग बिहार के अध्यक्ष मनोनीत एवं पूर्व विधायक श्री राजेंद्र राम राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम समेत सभी सदस्य मनोनीत किए जाने पर श्री दास ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा को
बधाई दिया है बिहार में महागठबंधन सरकार में सभी वर्ग के सदस्य बनाकर मान सम्मान में प्रतिष्ठा देने का काम किया है. श्री संतोष कुमार निराला जदयू एवं श्री राजेंद्र राम राजद से राज्य के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है दोनों अध्यक्ष को बनाए जाने से बिहार के अनुसूचित जाति के तमाम योजनाओं से लाभ मिलेगा पूर्व में श्री निरालाअनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग एवं परिवहन विभाग के मंत्री रह चुके हैं एवं राजेंद्र राम जी विधायक एवं श्री श्याम बिहारी राम भी विधायक रह चुके हैं तीनों एक कर्मठ एवं जुझारू संघर्षशील रहे हैं और बिहार में अनुसूचित जाति के दबे कुचले लोगों को अत्याचार से पीड़ित परिवारों को ससमय लाभ दिलाने का कार्रवाई करेंगे ।इसके लिए जहानाबाद के अनुसूचित जाति के लोगों ने आशा व्यक्त किया है कि उनके कुशल नेतृत्व में अनुसूचित जाति के सर्वांगीण विकास जाति के प्रकोष्ठ के संगठन में मजबूती आएगी और सीएम नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव
के हाथों को मजबूत किया जाएगा श्री श्याम बिहारी राम पूर्व विधायक कर्मठ एवं संघर्षशील व्यक्ति रहेहैं।
बधाई देने वाले व्यक्तियों में विजय दास, देवानंद दास ,सविता देवी ,राकेश दास , मर्छु दास,
रवि कुमार ,विजय चौधरी ,संजय मांझी ,दिनेश राम समेत अन्य लोग शामिल है।


