*जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह कार्यक्रम शह नाई जन जागरण रथ यात्रा कार्यक्रम को लेकर नाई समाज का अलौली विद्यायक के साथ हुई बैठक*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से ब्रजेश बिभु कि रिपोर्ट खगड़िया। भारतीय नाई समाज द्वारा 1 फरवरी 2024 को रविंद्र भवन पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह एवं 26 दिसंबर 2023 को पटना से प्रारम्भ नाई जनजागरण रथ यात्रा जो 12 जनवरी को जिले में आएगी उनकी व्यवस्था को लेकर अलौली विद्यायक रामवृक्ष सदा से उनके आवास परिसर में भारतीय नाई समाज के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पांडव कुमार, जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर,युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन,युवा सचिव कुंदन कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, प्रखंड सचिव रंजीत ठाकुर,प्रखंड उपाध्यक्ष रामसूरत ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला सचिव पाण्डव कुमार ने कहा नाई समाज के विकास के लिए संगठन कार्य कर रही है और 1 फरवरी 2024 को रविंद्र भवन पटना में जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है ।
साथ ही कार्यक्रम पूर्व 26 दिसंबर को जननायक ट्रस्ट पटना से नाई जन जागरण रथ यात्रा निकाली गई जो सभी जिलों से गुजर कर कार्यक्रम में शामिल होगी । नाई जन जागरण रथ का जिले में 12 जनवरी को भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम पटना में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी होंगे।जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कहा नाइ समाज हर वर्ष हर जिले में 24 जनवरी से जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह आयोजित करती है। इस बार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100 वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय नाई समाज द्वारा अन्य संगठनों व विभिन्न राजनीतिक दल के सहयोग से राज्य स्तरीय जन्म शताब्दी कार्यक्रम व रथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है । उन्होंने कहा भारतीय नाई समाज जिला कमिटी माननीय विधायक जी से व जिले के समस्त विद्यायक, एमएलसी जनप्रतिधियों व नाई समाज के तमाम अभिभावकों से इस कार्यक्रम में सहयोग की अपील करती है।वहीं विधायक राम वृक्ष सदा ने कहा बिहार राज्य के विकास के लिए राष्ट्रीय जनता दल हर वक्त आगे रही है और रहेगी। माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी ने पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बाद नाई समाज व अति पिछड़ों के अधिकार व आरक्षण की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी लड़ते रहेंगे। राजद परिवार नाई समाज की इस जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम वह रथ यात्रा कार्यक्रम में हर संभव मदद व सहयोग करेगी।नाई समाज के जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर,युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन,युवा सचिव कुंदन कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, प्रखंड सचिव रंजीत ठाकुर,प्रखंड उपाध्यक्ष रामसूरत ठाकुर, संजय ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार ने व अन्य पदाधिकारीयो ने जिले के समस्त नाई समाज के अभिभावकों, बंधुओ ,नौजवान साथियो से 12 जनवरी को आयोजित रथ यात्रा में शामिल होने व 1 फरवरी 2024 को राज्य स्तरीय जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया।वहीं भारतीय नाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक व अन्य राजद नेताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक बाद अलौली से हरीपुर तक नाई समाज के लोगो से सम्पर्क कर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की गई।


