32.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कि प्रेसवार्ता, कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” की तैयारियों की जानकारी दी

*खगड़िया में 21 अप्रैल को ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन, पूर्व विधायक ने संगठन में बदलाव की मांग उठाई

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी में कांग्रेस के पूर्व विधायक छत्रपति यादव  ने प्रेस वार्ता की, इस दौरान उन्होंने आगामी 21 अप्रैल 2026 को खगड़िया J.N.K.T. क्लब  में आयोजित होने वाले कांग्रेस बचाओ सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी। इसमें जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता को आमंत्रित किया गया। छत्रपति यादव ने बताया कि  25 मार्च से खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड से आपका साथ चाहिए यात्रा की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य बिहार के सभी प्रखंडों तक पहुंचना है। उन्होंने वर्तमान बिहार कांग्रेस की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संक्रमणकाल से गुजर रही है। उन्होंने 2025 विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में हुई  गड़बड़ियों का भी जिक्र किया और संगठन में पारदर्शिता तथा सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। छत्रपति यादव ने स्पष्ट किया कि आपका साथ चाहिए यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना , तथा पार्टी में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने अपने पांच वर्षों के राजनीतिक अनुभवों को साझा करते हुए, इसे एक जनसंवाद यात्रा बताया, जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यात्रा के आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को चौथम प्रखंड तथा 8, 9 और 10 अप्रैल को बेलदौर प्रखंड का भ्रमण किया जाएगा।इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंदन सिन्हा, विनय राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बुद्धन यादव, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी,  अशोक कुमार विद्यार्थी, अर्जुन कुमार साह,सुरेश कुमार साह सहित दर्जनों कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें