26.5 C
Khagaria
Thursday, May 7, 2026

प्रभातफेरी के साथ 32वाँ श्याम महोत्सव का शुभारंभ

*श्याम महोत्सव सामाजिक समरसता का है संदेश वाहक: संदीप केडिया*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शहर में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सह जदयू के जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया के नेतृत्व में श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों में प्रभातफेरी निकाली गई और प्रभातफेरी के उपरांत दो दिवसीय 32 वाँ श्याम महोत्सव कार्यक्रम का शहर के श्री दुलारी कथा भवन में भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अखण्ड ज्योति एवं पाठ सहित श्याम आधारित भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
वहीं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सह जदयू के जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया ने कहा कि श्याम महोत्सव कार्यक्रम सामाजिक समरसता का संदेश वाहक और मानव मन व सामाजिक वातावरण की शुद्धता का द्योतक है।
उन्होंने कहा कि श्याम महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित पाठ व भजन- कीर्तन से नर- नारियों के मन में व्याप्त लोभ,द्वेष,ईर्ष्या,कटुता एवं वैमनस्यता इत्यादि पाप नष्ट होता है।कार्यक्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,जदयू के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रमोद केडिया,आचार्य राकेश शास्त्री,प्रशांत खंडेलिया,उत्तम अग्रवाल,संजय पार्लिवाल,जदयू नगर परिषद् अध्यक्ष चन्दन फोगला,पुरूषोतम अग्रवाल एवं महेश शर्मा आदि सैकडों की संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें