26.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

प्रेम कुमार यशवन्त को मिला बिहार चेस मित्र एवार्ड

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी प्रेम कुमार यशवन्त को मिला बिहार चेस मित्र एवार्ड। अखिल बिहार शतरंज संघ के बैनर तले संघ के अध्यक्ष दिलजीत खन्ना एंव सचिव धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गया के सम्बोधी Retreat में एक भव्य वार्षिक सम्मान समारोह 2024 – 2025 का आयोजन 28 मार्च को रखा गया। जिसमें अपने खगड़िया शतरंज खेल के क्रान्तिदुत नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महाराष्ट्र निवासी भारत के तीसरे ग्रैंड मास्टर एंव अर्जुन अवार्डी प्रवीण थिप्से व अन्य शतरंज खेल के दिग्गजों के द्वारा दिया गया। बिहार चेस मित्र सम्मान उन्हें दिया जाता है जो जिला या राज्य शतरंज संघ के पदाधिकारी या सदस्य नहीं रहतें हुए भी शतरंज खेल के विकास में उनकी भुमिका अहम हो। उनका योगदान प्रसंनिय हो। समारोह के रौनक ग्रैंड मास्टर श्री थिप्से ने प्रेम कुमार यशवन्त के द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की तारीफ की। प्रेम कुमार यशवन्त को यह सम्मान मिलने पर खगड़िया के लोगों में खुशी है, बधाई देने बालों में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी, जय खगड़िया शतरंज क्लब परिवार सहित बिहार के खेल प्रेमी शामिल हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें