22.4 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

फिल्म “ये हैं स्वर्ग हमारा” आर्या डिजिटल ओटीटी रिलीज : पहला दिन रहा शानदार 9723 डाउनलोड्स, 8701 सब्सक्रिप्शन

जेएनए/ रवि राज वर्मा
मुंबई : भोजपुरी फिल्म “ये हैं स्वर्ग हमारा” का आर्या डिजिटल ओटीटी पर पहला दिन का प्रदर्शन शानदार रहा।पहले दिन 9723 डाउनलोड्स और 8701 सब्सक्रिप्शन हुआ।उक्त जानकारी आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने दी।बताया कि फिल्म के रिलीज को लेकर काफी समय से दर्शकों को इंतजार था।वहीं दर्शकों का भरपूर प्यार आशीर्वाद प्राप्त हो रहा हैं।भोजपुरी दर्शकों की बदौलत ही आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी हैं। ये हैं स्वर्ग हमारा” एक पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म हैं।जिसे देख कर सभी को अपना सा महसूस होगा।दर्शकों को ऐसा लगेगा मानो यह हर घर की कहानी हैं। इसमें प्रमुख कलाकार कुणाल सिंह, विमल पांडेय, राज यादव, सौरभ शर्मा, रूपा मिश्रा, उमेश सिंह, अंकिता, रिद्धिमा सिंह, राजा भोजपुरिया, अर्जुन सिंह, सीमा गुप्ता, बाला साहब खलनायक, अनु मौर्या, लकी पाटिल, नवनीत, मनीष कुमार, प्रीतम, जय यादव एवं अन्य ने अभिनय किया हैं।जबकि, फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक मुरली लालवानी हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें