25.1 C
Khagaria
Wednesday, April 29, 2026

महिलाएं संगठनात्मक कार्यक्रमों में अधिक समय देते हुए सरकारी योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाएं – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष

*प्रवासी महिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं संगठन मंत्री भिखुभाई दलसानिया*

JNA/Arvind Verma

पटना । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “प्रवासी महिला विस्तारक” कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) भिखुभाई दालसानिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त अवसर पर उपस्थित प्रवासी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा आज महिला सशक्तिकरण की चर्चा पूरे देश में जोर शोर से हो रही है। इसी का परिणाम है कि अब हर क्षेत्र में महिलाएं तीव गति से अग्रसर हो रही हैं। अपने घरेलू कार्यों को संपादित करने के बाद सामाजिक, साहित्यिक, व्यावसायिक और राजनीति के क्षेत्र में क्रियाशील रहना सचमुच में कबीले तारीफ़ है। डॉ दिलीप जायसवाल ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव को मद्देनजर संगठन के कार्यक्रमों में अधिक समय देकर यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही हर योजना की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाएं और वंचितों को आवश्यक सहयोग करें। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया ने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित महिला नेत्रियों में प्रमुख थीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद धर्मशीला गुप्ता आदि।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें