21.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बापू सत्य अहिंसा के प्रतिमुर्ती थे,जदयू

*जदयू कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जदयू नेताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पित*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में जदयू के प्रमुख नेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 76 वें पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनायी और उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया व भावभीनी श्रद्धांजलि दी।नेताओं ने कहा कि बापू के संघर्षपूर्ण अंगराई से देश को अंग्रेजी हुकूमत से निजात मिली और देश सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक संप्रभुता सम्पन्न आधुनिक मूलभूत आवश्यकताओं से परिपूर्ण विकास के उच्च शिखर तक पहुँच पाया।
नेताओं ने कहा कि बापू सत्य अहिंसा के प्रतिमुर्ती थे।जिन्होंने जीवन पर्यंत भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में शांति के संदेशवाहक के रूप में परचम लहराया।उनकी कृति सदैव स्मरणीय व वन्दनीय है।उनके पदचिन्हों पर चलकर ही बसुद्धैव कुटुम्बकम की भावना से ओतप्रोत एक नया भारत का निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल व प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी ,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बन्टी,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा,जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा,जयप्रकाश मौर्य,चन्देश्वर प्रसाद नागर,अंगद कुमार, देवधर प्रसाद सिंह,पंकज पासवान ,संजय कुमार, नीतीश कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के पदाधिकारी गांधी जी के जीवन वृतांत पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें शांति के अग्रदूत बताया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें