जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्योरो चीप प्रभु जी खगड़िया जिसकी जीतनी आबादी बिहार मंत्री मंडल में हो उतनी भागीदारी : प्रेम कुमार यशवन्त नवगठित एनडीए बिहार सरकार के गठन को लेकर खगड़िया वैश्य समाज में उत्साह देखा गया, किन्तु आठ सदस्यीय मंत्री मंडल में एक भी वैश्य समाज के जनप्रतिनिधि को मंत्री नहीं बनाया गया। उक्त बातें नाराजगी जताते हुए वैश्य महासम्मेलन के पुर्व जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त ने कही। जिसकी जितनी आबादी, मंत्री मंडल में हो उतनी भागीदारी की बात पर बल देते हुए कहा कि अभी भी वक्त है कि वैश्य समाज को समुचित सम्मान दे। वैश्य चेतना समिति पटना के सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि जनसंख्या जनगणना के अनुसार वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मंत्री मंडल में भागीदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्य समर्थकों को निराश नहीं किया जाना चाहिए , उनका सम्मान किया जाए ताकि बिहार में स्थिर सरकार बनी रहे।


