जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया त्रिकालदर्शी देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज के नाम से जगदीशपुर के सिअरुआ धाम जाने वाले रास्ते में ” संत श्री देवराहा शिवनाथ द्वार” का लोकार्पण भारत सरकार के केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह और बाबा शिवनाथ दास जी महराज ने संयुक्त रुप से किया। उक्त जानकारी देते हुए धर्मावलंबी डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा इसकी जानकारी मिलते ही फरकिया इलाके के तमाम भक्तजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ अरविन्द वर्मा सहित बाबा शिवनाथ दास जी महाराज के भक्तजनों में ललित सिंह, ध्रुव कुमार, पप्पू कुमार, अनिरुद्ध जालान, संजीव कुमार, प्रहलाद कुमार तथा लाल बिहारी गुप्ता आदि ने केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को इस नेक कार्य के लिए बधाई एवं साधुवाद दिया।


